facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Eco India Mobility ने IPO के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए, जानें क्या करती है कंपनी

Advertisement

Eco India Mobility का आईपीओ पूरी तरह प्रोमोटर्स- राजेश लूंबा और आदित्य लूम्बा द्वारा 1.8 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित होगा।

Last Updated- March 29, 2024 | 9:09 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

Eco India Mobility IPO: इको (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।

गुरुवार को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह प्रोमोटर्स- राजेश लूंबा और आदित्य लूम्बा द्वारा 1.8 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित होगा। इसमें किसी तरह के नए शेयर शामिल नहीं हैं।

फिलहाल प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की इकाइयों के पास कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। चूंकि यह एक ओएफएस है तो आईपीओ से होने वाली कमाई का कोई अंश कंपनी को नहीं मिलेगा और यह राशि शेयर बेचने वाले प्रवर्तकों के पास जाएगी।

क्या करती है Eco India Mobility ?

कंपनी 25 वर्षों से अधिक समय से कॉरपोरेट ग्राहकों को चालक के साथ कार किराये (सीसीआर) पर दे रही है और कर्मचारी परिवहन सेवाएं (ईटीएस) प्रदान कर रही है। इसके बेड़े में किफायती से लेकर लक्जरी कारों तक 9,000 से अधिक वाहन हैं। यह विकलांग लोगों के लिए सामान ढुलाई के लिए विशेष प्रकार की वैन के अलावा लिमोजिन और विंटेज वाहन भी उपलब्ध कराती है।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement