facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंबानी से अदाणी और टाटा तक, जानें उद्योग जगत में किन्हें मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण

Advertisement

ISRO के चेयरपर्सन एस सोमनाथ, डीएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई श्रीधरन और एनआईटीआई सदस्य वी के सारस्वत भी सूची में हैं।

Last Updated- January 20, 2024 | 5:42 PM IST
Ram Mandir

राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारतीय उद्योग जगत के जिन लोगों को आमंत्रण मिला है, उनमें अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी और उनका परिवार, प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी रतन टाटा और उद्योगपति गौतम अदाणी शामिल हैं। इन लोगों को सोमवार को यहां राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राज्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

पीटीआई-भाषा ने जिन 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची को देखा है, उनमें भारतीय उद्योग जगत के साथ ही मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं। इस सूची में अरबपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट शामिल हैं।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा, टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और पत्नी ललिता भी आमंत्रित लोगों की सूची में हैं।

कारोबारी दिग्गज गौतम अदाणी और खनन कारोबारी अनिल अग्रवाल भी इस सूची में हैं। इसके अलावा हिंदुजा समूह के अशोक हिंदुजा, विप्रो के अजीम प्रेमजी, बॉम्बे डाइंग के नुस्ली वाडिया, टोरेंट समूह के सुधीर मेहता, जीएमआर समूह के जी एम आर राव और रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी को भी आमंत्रण मिला है।

आमंत्रण पाने वाले अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा, पिरामल समूह के अजय पिरामल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ के कृतिवासन शामिल हैं।

एचडीएफसी के पूर्व चेयरपर्सन दीपक पारेख, डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के सतीश रेड्डी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका, एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण मिला है।

इस सूची में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक, इंफोसिस के प्रमुख नंदन नीलेकणि और कंपनी के सह-संस्थापक टी वी मोहनदास पई, इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला, एचडीएफसी के आदित्य पुरी, गोदरेज समूह के चेयरपर्सन आदि गोदरेज, भारत बायोटेक के संस्थापक और चेयरपर्सन कृष्णा इला भी शामिल हैं।

ISRO के चेयरपर्सन एस सोमनाथ, डीएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई श्रीधरन और एनआईटीआई सदस्य वी के सारस्वत भी सूची में हैं। इनके अलावा भी उद्योग जगत की कई दिग्गज हस्तियां इस सूची में शामिल हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोग वास्तव में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 5:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement