facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

G20: दिल्ली मेट्रो ने बताया 8 से 10 सितंबर के लिए मेट्रो का रूट, सुबह चार बजे शुरू हो जाएंगी सेवाएं

G20 नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।

Last Updated- September 06, 2023 | 3:27 PM IST
delhi metro

जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) को देखते हुए आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवा सुबह चार बजे शुरू होगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बताया कि इसके अलावा, उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ड्यूटी देने वाले अधिकारियों, सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात लोगों और पुलिस जवान और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह विशाल कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।

तीन दिन के लिए सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे से शुरू होंगी।

उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों की समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी।

First Published - September 6, 2023 | 3:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट