facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit 2023: UK के पीएम ऋषि सुनक पहने दिखे boat कंपनी का हेडफोन, अमन गुप्ता ने कुछ ऐसे दिया रिएक्शन

Advertisement

सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल की अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।सुनक ने बोट कंपनी का हेडफोन (boAt headphones) पहना हुआ था।

Last Updated- September 10, 2023 | 12:00 PM IST
UK PM

G20 Summit 2023: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया भर जी20 के भागीदार नेता आए हुए हैं। इसी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी। यूके के पीएम के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान सुनक ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया में छात्रों के साथ बातचीत करते नजर आए।

सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल की अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनकी तस्वीरों में एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा और वो तस्वीर है.. सुनक ने बोट कंपनी का हेडफोन (boAt headphones) पहना हुआ था।
ये तस्वीर सामने आने के बाद, boat कंपनी के CEO अमन गुप्ता ने प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की। गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर स्क्रीन शॉट शेयर करते हे लिखा है – ‘भारत में आपका ‘बोट-बोट’ स्वागत है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aman Gupta (@boatxaman)

अक्षरधाम दर्शन के लिए पहुंचे ऋषि सुनक

बता दें, आज जी20 के दूसरे दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आज यानी 10 सितंबर को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने दोनों का स्वागत किया और फिर उन्हें मुख्य मंदिर में ले जाकर पूजा करवाई।

ऋषि और उनकी पत्नी 45 मिनट मंदिर में रहे। उन्होंने मुख्य मंदिर के पीछे स्थित एक और मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी सुरक्षा को लेकर मंदिर के अंदर और बाहर कड़े इंतजाम किए गए थे।

जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर नजरिया स्पष्ट
ऋषि सुनक तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर मेरे मुद्दे स्पष्ट हैं। मेरा फोकस वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, अंतरराष्ट्रीय संबंधों का निर्माण करना और सबसे कमजोर लोगों का समर्थन करने पर है।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement