facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit: भारत विदेशी प्रतिनिधियों को दिखाएगा अपनी डिजिटल ताकत, मेहमानों को गीता का ज्ञान देगा खास ऐप

Advertisement

सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए समूचे नयी दिल्ली क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है।

Last Updated- September 06, 2023 | 4:53 PM IST
G20: From cereals to portraits, spouses of heads of state can enjoy desi taste

भारत सप्ताह के अंत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit in India) के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करेगा जिसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ ऐप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा।

राजधानी के प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में नौ एवं 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

नयी दिल्ली क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया

सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए समूचे नयी दिल्ली क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया का एक अनुभव क्षेत्र भी स्थापित किया है जहां पर पिछले कुछ वर्षों में देश को हासिल प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर विदेशी मेहमानों को पवित्र ग्रंथ गीता की शिक्षाओं एवं उसके दर्शन को समझने का मौका एक विशेष ऐप के जरिये मिल सकेगा।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि ‘आस्क गीता’ एक ऐसा माध्यम होगा जिसके माध्यम से विदेशी मेहमान इस पवित्र ग्रंथ में उल्लिखित शिक्षाओं के अनुरूप जीवन से जुड़े विविध पहलुओं को समझ सकेंगे। इसके साथ ही सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि डिजिटल कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए गठित ओएनडीसी मंच के साथ संवाद भी कर सकेंगे।

मेहमान ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) के कियोस्क से जान सकेंगे कि यह मंच विक्रेताओं, उपभोक्ताओं और नेटवर्क प्रदाताओं को व्यापक स्तर पर किस तरह जोड़ता है। विदेशी मेहमानों को डिजिटल इंडिया अभियान के दौरान वर्ष 2014 से अबतक हासिल उपलब्धियों से भी रुबरु होने का मौका मिलेगा।

इस दौरान ‘डिजिटल सार्वजनिक ढांचे’ से जुड़े बुनियादी सिद्धांतों एवं प्रौद्योगिकी पहलों के बारे में ‘डिजिटल ट्री’ प्रदर्शनी के जरिये जाना जा सकेगा। सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मदद के लिए खास जी20 इंडिया मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है। इस ऐप पर सम्मेलन से संबंधित जरूरी सूचनाएं हासिल की जा सकती हैं।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement