facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आज कितना चल रहा है भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इनके भाव में सुधार देखा जाने लगा। Comex पर सोना 2,684.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- December 10, 2024 | 9:48 AM IST
Gold and Silver rate

Gold price today:सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि चांदी के भाव भी सुस्त शुरुआत के बाद सुधर गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 77,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में सुस्त शुरुआत के बाद सुधार देखने को मिल रहा है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 165 रुपये की तेजी के साथ 77,551 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 110 रुपये की तेजी के साथ 77,596 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 77,688 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 77,533 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 78 रुपये की गिरावट के साथ 95,119 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 102 रुपये की तेजी के साथ 95,299 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,299 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,972 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इनके भाव में सुधार देखा जाने लगा। Comex पर सोना 2,684.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,685.80 डॉलर प्रति औंस था।हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,692.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 31.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement