facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: बड़ी खबर! सस्ते हुए सोना और चांदी, अभी चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 62,450 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 16, 2024 | 9:45 AM IST
Gold-Silver price today

Gold silver price today: इस सप्ताह पहले दिन तेजी के बाद आज दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

सोने के वायदा भाव 62,450 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में चांदी के भाव सुस्त पड़ गए।

सोना के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की गिरावट के साथ 62,461 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 95 रुपये की गिरावट के साथ 62,464 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,491 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,443 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव गिरे

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 156 रुपये की गिरावट के साथ 72,471 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 202 रुपये की गिरावट के साथ 72,425 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,479 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,385 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,053.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,051.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,052.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.35 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement