facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 72 हजार तो सोना 58,500 रुपये के पार

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 129 रुपये की तेजी के साथ 72,111 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 23, 2023 | 3:07 PM IST
Gold Silver Price Today

इस सप्ताह लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने-चांदी की वायदा कीमतों (Gold-Silver Price Today) की शुरुआत तेजी के साथ हुई। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये, जबकि सोने के वायदा भाव 58,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

चांदी और चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 129 रुपये की तेजी के साथ 72,111 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 267 रुपये की तेजी के साथ 72,249 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,260 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,211 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Also Read: अगले साल सोने की कीमतों में दिख सकती है तेजी: CEO, विश्व स्वर्ण परिषद

सोने की भी तेज शुरुआत

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 26 रुपये की तेजी के साथ 58,600 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की तेजी के साथ 58,592 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,625 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,588 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: किसानों से 2 लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार, 2,410 रुपये प्रति क्विंटल होगा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1926.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1926 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1929.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.48 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.45 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 23.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Also Read: Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से ठंडा हुआ मौसम

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement