facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Ladakh जाने वालों के लिए खुशखबरी! लेह-मनाली हाइवे 5 महीने बाद खुला, सड़कों से हटाई गई बर्फ

Advertisement

लेह में रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद बीआरओ ने सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

Last Updated- April 24, 2024 | 3:39 PM IST
himachal pradesh

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण लगभग पांच महीने से बंद 428 किलोमीटर लंबे लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (Leh-Manali National Highway) को यातायात के लिए फिर से खोल दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Ladakh) को हिमाचल प्रदेश के रास्ते देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला यह राजमार्ग एक वैकल्पिक मार्ग है, जिसे सर्दी के मौसम की शुरुआत में भारी बर्फबारी के बाद नवंबर में बंद कर दिया गया था।

लेह में रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद बीआरओ ने सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीआरओ की टीमों ने अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य किया।

प्रवक्ता ने बताया कि कर्मियों ने बर्फीले तूफानों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की प्रतिकूल मौसम स्थितियों से जूझते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ किया और बारालाचा ला (15,910 फुट), नाकी ला (15,547 फुट), लाचुंग ला (16,616 फुट) और तांगलांग ला (17,482 फुट) सहित चार महत्वपूर्ण दर्रों पर पड़ी बर्फ को हटाया।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 3:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement