facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने SBI चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल अगस्त 2024 तक बढ़ाया

Advertisement

नियमों के मुताबिक, एसबीआई चेयरमैन 63 साल की उम्र तक ही पद पर रह सकते हैं।

Last Updated- November 30, 2023 | 2:40 PM IST
SBI चेयरमैन ने बजट में ब्याज आय पर टैक्स में राहत की वकालत की, Budget 2024: SBI Chairman advocated relief in tax on interest income in the budget

केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा (SBI Chairman Dinesh Khara) का कार्यकाल अगले साल अगस्त तक बढ़ा दिया है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिनेश खारा का कार्यकाल अगले साल 63 वर्ष की आयु तक बढ़ा दिया गया है। सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

बता दें कि खारा को 7 अक्टूबर, 2020 को तीन साल के लिए एसबीआई के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था। नियमों के मुताबिक, एसबीआई चेयरमैन 63 साल की उम्र तक ही पद पर रह सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर सकती है। इससे पहले भी मिडिया रिपोर्ट्स में आया था कि सर्कार एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल 10 महीने के लिए बढ़ा सकती है।

1984 एसबीआई से जुड़े थे दिनेश खारा

अनुभवी बैंकर खारा ने अक्टूबर 2020 में तीन साल की अवधि के लिए एसबीआई चेयरमैन का पद संभाला था। बैंक के शीर्ष पर प्रोमोट होने से पहले, वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंध निदेशक (वैश्विक बैंकिंग और सहायक) के रूप में कार्य कर रहे थे। एसबीआई में उनका कार्यकाल 1984 में शुरू हुआ, जब वे प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में शामिल हुए।

दिनेश खारा के नेतृत्व में एसबीआई बैंक के फाइनेंशियल रिजल्ट्स में शानदार सुधार आया है। एसबीआई का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022-23 में 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जो किसी भी बैंक द्वारा पहली बार किया गया है।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement