facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani ग्रुप की कंपनियों पर बिकवाली का भारी दबाव, अबूधाबी की IHC ने घटाई हिस्सेदारी

Advertisement

अबूधाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) अदाणी समूह की इन दोनों कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटा रही है।

Last Updated- September 29, 2023 | 10:23 AM IST
Sebi seeks 15 days more in Adani-Hindenburg probe, investigates 24 matters

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स (Adani Energy Solutions) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। दरअसल इसका कारण है, एक रिपोर्ट जिसमें अबूधाबी की एक कंपनी को लेकर दावा किया गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अबूधाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) अदाणी समूह की इन दोनों कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटा रही है। और यही कारण है कि इस खबर के बाद से ही दोनों कंपनियों के शेयर फिसले हैं।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स के शेयर 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 816.40 रुपये (Adani Energy Solutions Share Price) और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 1001.55 रुपये के भाव (Adani Green Energy Share Price) पर हैं ।

ये भी पढ़ें- Adani Ports & SEZ का बड़ा ऐलान, 195 मिलियन डॉलर के बॉन्ड्स को डिस्काउंट पर करेगी बॉयबैक; चढ़े शेयर

IHC की कितनी हिस्सेदारी

IHC की अदाणी ग्रीन एनर्जी में 1.26 फीसदी हिस्सेदारी है और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 1.41 फीसदी। ये हिस्सेदारी IHC ने सितंबर 2022 में खरीदी थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अदाणी ग्रुप की इन दोनों कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए IHC ने एक खरीदार के साथ डील भी शुरू कर दी है। कंपनी इसे अपनी पोर्टफोलियो रीब्रांडिंग स्ट्रैटेजी का एक हिस्सा बता रही है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि खरीदार कौन है।

ये भी पढ़ें- Adani Green Energy में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये हुआ

तीन कंपनियों में है निवेश
IHC ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी और ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 200 करोड़ डॉलर का प्राइमरी कैपिटल इवेस्टमेंट किया था।

 

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement