facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल-CNG गाड़ियों की छुट्टी, जल्द आ रहे पूरी तरह Ethanol पर चलने वाले वाहन

Advertisement

गडकरी ने कहा, हम नए वाहन ला रहे हैं, जो पूरी तरह से एथेनॉल पर चलेंगे।

Last Updated- June 26, 2023 | 3:35 PM IST
One and a half hour away from Delhi to Dehradun, Delhi-Dehradun Expressway will be operational by December- Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने ईंधन पर चलने वाली गाड़ियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

गडकरी ने दरअसल दावा करते कहा है कि जल्द ही ऐसी नई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी, जो पूरी तरह से इथेनॉल (Ethanol) ईंधन पर चलेंगी।

नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि, उन्होंने हाल ही में Mercedes Benz कंपनी के अध्यक्ष से मुलाकात की थी, जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किया था। उन्होंने (चेयरमैन) मुझसे कहा कि, वे भविष्य में केवल बिजली पर चलने वाले वाहन बनाएंगे।

गडकरी ने कहा, हम नए वाहन ला रहे हैं, जो पूरी तरह से एथेनॉल पर चलेंगे। बजाज, टीवीएस और हीरो स्कूटर 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलेंगे।

गडकरी ने कहा कि, वह अगस्त में टोयोटा कंपनी की कैमरी कार लॉन्च करेंगे, जो 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलेगी, और 40 फीसदी बिजली भी पैदा करेगी।

उन्होंने आगे कहा, अगर आप एथेनॉल की तुलना पेट्रोल से करेंगे, तो यह 15 रुपये प्रति लीटर होगा क्योंकि एथेनॉल की दर 60 रुपये है, जबकि पेट्रोल की दर 120 रुपये प्रति लीटर है। साथ ही यह 40 प्रतिशत बिजली पैदा करेगा, जिससे ईंधन का औसत दर 15 रुपये प्रति लीटर होगा।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement