facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai ने मार्च में बेचीं 65,601 गाड़ियां, बिक्री में हुआ 7% का इजाफा

Advertisement

वाहनों की घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने पांच प्रतिशत बढ़कर 53,001 इकाई रही। यह एक साल पहले इसी महीने में 50,600 इकाई थी।

Last Updated- April 01, 2024 | 2:57 PM IST
Hyundai Exter

Hyundai Sales in March: देश की दूसरी बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) की कुल बिक्री मार्च में सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 65,601 इकाई रही। कंपनी ने मार्च 2023 में 61,500 वाहन बेचे थे।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने मंगलवार को बिक्री आंकड़े जारी किए। वाहनों की घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने पांच प्रतिशत बढ़कर 53,001 इकाई रही। यह एक साल पहले इसी महीने में 50,600 इकाई थी।

निर्यात मार्च में 16 प्रतिशत बढ़कर 12,600 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 10,900 इकाई था। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 7,77,876 इकाइयों की अपनी अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 7,20,565 इकाइयों से आठ प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में 1,53,019 इकाइयों की तुलना में निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर 1,63,155 इकाई रहा।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (Hyundai India COO) तरुण गर्ग ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 7.77 लाख इकाइयों की बिक्री कंपनी के विविध उत्पादों की स्वीकार्यता का प्रमाण है।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement