facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Test Ranking : टेस्ट रैंकिंग में जायसवाल की लंबी छलांग, रोहित शर्मा नौवें स्थान पर

Advertisement

ICC की ताजा रैंकिंग के अनुसार, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा छठे स्थान पर हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:18 PM IST
Ashwin one of greatest match-winners for India, Jaiswal's application was fabulous: Mhambrey

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Ranking) आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 11 पायदान चढ़कर 63वें स्थान पर पहुंच गए जबकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Test Ranking) नौवें स्थान पर हैं।

जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट आफ स्पेन में ड्रॉ रहे दूसरे टेस्ट में 57 और 38 रन की पारियां खेली । अब उनके 466 अंक हैं । दूसरे टेस्ट में 80 और 57 रन बनाने वाले रोहित के 759 अंक हैं और वह श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के साथ नौवें स्थान पर हैं ।

भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच हालांकि बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में भी भारतीय टीम की स्थिति मजबूत थी।

पंत 12वें और कोहली 14वें स्थान पर

ऋषभ पंत एक पायदान नीचे गिरकर 12वें और विराट कोहली 14वें स्थान पर हैं । आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और इंग्लैंड के जो रूट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं । न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर हैं । इंग्लैंड के जाक क्राउले 13 पायदान चढकर 35वें स्थान पर हैं । वहीं हैरी ब्रूक 11वें और जॉनी बेयरस्टो संयुक्त 19वें स्थान पर हैं ।

अश्विन गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर

आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार,  भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा छठे स्थान पर हैं । तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं । श्रीलंका के प्रबाथ जयसूर्या कैरियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैकिंग पर हैं ।

जयसूर्या के स्पिन जोड़ीदार रमेश मेंडिस एक पायदान चढकर 21वें स्थान पर हैं । हरफनमौलाओं की रैंकिंग में जडेजा और अश्विन शीर्ष दो स्थानों पर हैं जबकि अक्षर पटेल पांचवें स्थान पर हैं ।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement