facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDBI Bank Q1 results: नेट प्रॉफिट में 62 प्रतिशत का उछाल, इनकम में भी भारी इजाफा

Advertisement

बैंक की नेट इंटरस्ट इनकम यानी शुद्ध आय भी अप्रैल-जून तिमाही में 61 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,998 करोड़ रुपये हो गयी।

Last Updated- July 24, 2023 | 3:41 PM IST
IDBI Bank

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Q1 results) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,224.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 756.36 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

आईडीबीआई बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि उसका ग्रॉस नॉन परफोर्मिंग एसेट (NPA) भी घटकर पांच प्रतिशत पर आ गया है। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 20 प्रतिशत पर था।

वहीं, बैंक के नेट नॉन परफोर्मिंग एसेट में भी कमी आई है और यह घटकर 0.44 प्रतिशत पर गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.26 फीसदी पर था।

प्राइवेट सेक्टर के बैंक की नेट इंटरस्ट इनकम यानी शुद्ध आय भी अप्रैल-जून तिमाही में 61 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,998 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,488 करोड़ रुपये थी।

बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 47 फीसदी चढ़कर 3,019 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,051 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा अप्रैल-जून तिमाही के लिए बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 178 बीपीएस से 5.80 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4.02 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement