facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो जल्दी कर लें प्लान, 10 % तक बढ़ सकते हैं दाम

Advertisement

इक्रा के मुताबिक, बहुत कम समय में वाहन उद्योग ने सख्त उत्सर्जन मानकों को अपनाया है और चालक की सुरक्षा एवं सुविधा को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित मानकों को भी लागू किया है।

Last Updated- September 04, 2023 | 3:55 PM IST
hit

कई तरह के नियामकीय प्रावधान लागू किए जाने पर कमर्शियल वाहनों (Commercial vehicle Price) के दाम 10-12 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा (Icra) ने एक रिपोर्ट में कहा कि घरेलू वाहन उद्योग इस समय त्वरित बदलावों के दौर से गुजर रहा है जिसमें सरकार का ध्यान उत्सर्जन मानकों, सुरक्षा प्रणालियों एवं अन्य मानदंडों को लागू करने पर है। इन मानकों के जरिये भारत को अन्य प्रमुख वाहन बाजारों के समान स्तर पर लाने की योजना है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘भारतीय वाहन उद्योग के भीतर वाणिज्यिक वाहन खंड पर विशेष ध्यान है। इसकी वजह यह है कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में वाणिज्यिक वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा चालक की सुविधा एवं सुरक्षा को बढ़ाने के उपाय भी लागू किए जा रहे हैं।’’

सख्त नियमों से बढ़ सकती हैं कीमतें

इक्रा के मुताबिक, बहुत कम समय में वाहन उद्योग ने सख्त उत्सर्जन मानकों को अपनाया है और चालक की सुरक्षा एवं सुविधा को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित मानकों को भी लागू किया है। लेकिन इनकी वजह से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 10-12 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। आने वाले समय में घरेलू वाहन उद्योग में कुछ अन्य नियामकीय बदलाव भी होने वाले हैं।

वाणिज्यिक वाहनों के चालक के केबिन में एयर कंडीशनर को जनवरी, 2025 से अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा आपात स्थिति में सुरक्षित ब्रेकिंग, चालक को सतर्क करने वाली प्रणाली और वाहन में आग लगने की स्थिति में अलार्म बजने जैसी प्रणालियां भी स्कूल बसों एवं शहरी परिवहन बसों में एक अक्टूबर, 2023 से लागू करने की तैयारी है।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement