facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMF ने सभी लक्ष्य हासिल करने संबंधी पाकिस्तान के दावों पर जताई नाराजगी

Advertisement

आईएमएफ की एक टीम तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज की बेहद जरूरी 1.1 अरब डॉलर की अंतिम किस्त जारी करने से पहले बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद पहुंच गई है।

Last Updated- March 15, 2024 | 12:27 PM IST
Pakistan Budget: Standing on the threshold of poverty, Pakistan increased the defense budget by 15.5 percent.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के इस दावे पर नाराजगी व्यक्त की है कि उसने वैश्विक ऋणदाता द्वारा जांच और समीक्षा पूरी करने से पहले ही सभी संरचनात्मक मानक और मात्रात्मक व सांकेतिक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।

आईएमएफ की एक टीम तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज की बेहद जरूरी 1.1 अरब डॉलर की अंतिम किस्त जारी करने से पहले बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद पहुंच गई है। इस राहत पैकेज पर पिछले साल सहमति बनी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ के मिशन प्रमुख नाथन पोर्टर और उनके साथियों ने इस बात पर नाखुशी जाहिर की है कि वित्त मंत्रालय ने अभी शुरू किए तीन अरब डॉलर के ‘स्टैंडबाय अरेंजमेंट’ (एसबीए) कार्यक्रम के तहत समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने से पहले उसके फैसले की घोषणा की थी।

आईएमएफ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के आधिकारिक आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद ही अपने समाधान पेश करेगा। इससे पहले, वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक हैंडआउट में घोषणा की कि उन्होंने आईएमएफ से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त करने से पहले सभी संरचनात्मक मानक और अन्य लक्ष्यों को पूरा कर लिया है।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ समीक्षा मिशन ने समीक्षा वार्ता के पहले सत्र में वित्त मंत्रालय की टीम से पूछताछ की और सभी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। हालांकि, वित्त मंत्री औरंगजेब ने इस पर ध्यान दिया है और भविष्य में ऐसा प्रकरण दोबारा नहीं दोहराया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 12:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement