facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs WI: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कल, जानें कब-कहां देख पाएंगे मैच

Advertisement

डोमिनिका में सिर्फ तीन दिन तक चले पहले टेस्ट में पारी और 141 रनों की जीत के बाद टीम इंडिया की नजरें अपनी लय और फॉर्म को बरकरार रखने पर होगी।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:21 PM IST
Ind vs WI test match

भारत और वेस्ट इंडीज (India Vs West Indies 2nd Test Match) के बीच दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच कल यानी गुरुवार से खेला जाएगा। डोमिनिका में सिर्फ तीन दिन तक चले पहले टेस्ट में पारी और 141 रनों की जीत के बाद टीम इंडिया की नजरें अपनी लय और फॉर्म को बरकरार रखने पर होगी।

वहीं, कमजोर दिख रही वेस्ट इंडीज की टीम की कोशिश भारत को इस टेस्ट मैच में टक्कर देने की होगी। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद वापसी की है और गुरुवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा टेस्ट शुरू होने पर टीम हावी होने की कोशिश करेगी।

पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 विकेट लेकर खेल को पूरी तरह से भारत के पक्ष में मोड़ दिया। दूसरी ओर, डेब्यूटेंट यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) की 171 रनों की पारी शानदार रही।

जयसवाल को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने भी शतक बनाया और रवींद्र जडेजा ने इस टेस्ट मैच में कुल 5 विकेट चटके थे।

कब खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच?

वेस्टइंडीज बनाम भारत दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार 20 जुलाई और सोमवार, 24 जुलाई के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुरुवार शाम भारतीय समय अनुसार 7 बजे शुरू होगा।

कहां खेला जाएगा वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

क्या टीवी पर ब्रॉडकास्ट का होगा दूसरा टेस्ट मैच ?

बता दें कि फैंस वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच दूरदर्शन (डीडी) स्पोर्ट्स चैनल और डीडी-डिश पर मुफ्त में देख सकते हैं।

IND vs WI टेस्ट सीरीज 2023: भारत-वेस्टइंडीज के बीच किस ऐप पर देख सकेंगे दूसरा टेस्ट मैच ?

फैंस वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को जियो सिनेमा ऐप और फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement