facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

14,500 फुट ऊंचे भारत- चीन बॉर्डर पर इंडियन आर्मी ने खेला क्रिकेट, जारी की तस्वीरें

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 10:32 PM IST

भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में अत्यधिक ऊंचाई वाले अग्रिम क्षेत्र में अपने सैनिकों की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं।

सेना की लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने तस्वीरें जारी कीं और कहा, ‘‘हम असंभव को संभव बनाते हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि यह मैच 14,500 फुट की ऊंचाई पर खेला गया, जो दुर्गम इलाके में तैनात सैनिकों के उच्च मनोबल और उत्साह को दर्शाता है। हालांकि, उस स्थान के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है, जहां सैनिकों ने क्रिकेट खेला।

‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शून्य से नीचे के तापमान में ‘‘अत्यधिक ऊंचाई’’ वाले क्षेत्र में किया गया।

सेना ने कहा, ‘‘पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने शून्य डिग्री के नीचे वाले तापमान में इस अत्यंत ऊंचे स्थल पर पूरे उत्साह के साथ क्रिकेट स्पर्धा को आयोजित किया गया था। हम असंभव को संभव बनाते हैं।’’ यह स्पर्धा भारत एवं चीन के सैनिकों के बीच डेमचाक और डेसपांग क्षेत्रों में जारी गतिरोध के बीच आयोजित की गई।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement