facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे भारतीय ध्वज वाले टैंकर, भारत-ईरान बातचीत के बाद संकेत

Advertisement

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह उत्तर में फारस की खाड़ी को दक्षिण में ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

Last Updated- March 12, 2026 | 1:04 PM IST
Strait of Hormuz

नई दिल्ली और तेहरान के बीच हुई राजनयिक बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय ध्वज वाले तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।हालांकि रॉयटर्स ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा है कि टैंकरों को गुजरने की अनुमति देने से इनकार किया गया है। जबकि विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है जब मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत हुई थी। यह घटनाक्रम भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा उन आयातों पर निर्भर करता है जो होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरते हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है। जारी संघर्ष के कारण समुद्री व्यापार मार्गों और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में बाधा की आशंका बढ़ गई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह उत्तर में फारस की खाड़ी को दक्षिण में ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इससे जहाजों को खुले समुद्र तक पहुंच मिलती है।

अमेरिका और इजराइल की तरफव से ईरान पर हमलों के बाद तनाव बढ़ने से इस मार्ग से तेल और गैस की ढुलाई कुछ समय के लिए रुक गई थी। इससे वैश्विक एनर्जी सप्लाई चेन में बाधा की आशंका पैदा हो गई थी। दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है।

Also Read | ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए रखी तीन शर्तें: मुआवजा, अधिकारों की मान्यता और सुरक्षा की गारंटी

रॉयटर्स के मुताबिक पिछले साल इस जलमार्ग से रोजाना औसतन 2 करोड़ बैरल से अधिक कच्चा तेल, कंडेनसेट और ईंधन भेजा गया था। आंकड़ों के अनुसार 2025 में होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त तेल परिवहन मार्ग था, जहां रोजाना करीब 25 लाख मीट्रिक टन तेल की आवाजाही होती थी। इससे अधिक यातायात केवल मलक्का जलडमरूमध्य में दर्ज किया गया, जहां प्रतिदिन लगभग 33 लाख मीट्रिक टन तेल का परिवहन होता है।

Advertisement
First Published - March 12, 2026 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement