facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

INR vs USD: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत, चढ़कर 83.32 पर बंद

Advertisement

पिछले तीन सत्रों में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भारतीय रुपये में तेजी आई।

Last Updated- November 29, 2023 | 4:47 PM IST
Rupee and Dollar

शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी फंड की आवक जारी रहने के बीच रुपये ने लगातार दूसरे दिन अपनी रफ्तार जारी रखी और बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.32 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला। दूसरी ओर तेल उत्पादक देशों की महत्वपूर्ण बैठक से पहले कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.30 पर मजबूती से खुला और दिन के कारोबार में यह 83.28 के ऊपरी तथा 83.33 के निचले स्तर तक पहुंचा।

कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 83.34 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि पिछले तीन सत्रों में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भारतीय रुपये में तेजी आई।

चौधरी ने कहा कि महीने के अंत में आयातकों की ओर से डॉलर की मांग आने से रुपये में मामूली गिरावट आ सकती है। निकट भविष्य में डॉलर के मुकाबले रुपये की हाजिर कीमत 83 रुपये से 83.60 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 102.88 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.11 प्रतिशत बढ़कर 82.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू स्तर पर मानक सूचकांक सेंसेक्स 727.71 अंक चढ़कर 66,901.91 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 206.90 अंक बढ़कर 20,096.60 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 783.82 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement