facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीनियर सिटिजन्स के लिए FD पर 8% तक का ब्याज, ये 7 छोटे बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न

Advertisement

सीनियर सिटिजन्स के लिए कुछ छोटे बैंक 3 साल की FD पर 8% तक का उच्च ब्याज दे रहे हैं।

Last Updated- December 21, 2025 | 4:38 PM IST
Investment 2026
Representative Image

रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित निवेश और नियमित आय पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से सीनियर सिटिजन्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प रहा है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की तुलना में FD में पैसा सुरक्षित रहता है और ब्याज दर पहले से तय होती है।

कुछ छोटे बैंक अभी भी 3 साल की FD पर 8% तक ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंक सीनियर्स के लिए सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं और उनके फायदे क्या हैं:

1. AU Small Finance Bank

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर नागरिकों को 3 साल की FD पर 7.6% तक ब्याज दे रहा है। यह बैंक अपनी मजबूत ब्रांच नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने पैसे की सुरक्षा और बैंक की भरोसेमंद सेवाओं को महत्व देते हैं, तो यह बैंक एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. Jana Small Finance Bank

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 3 साल की FD पर 8% तक ब्याज प्रदान करता है। यह दर 3 करोड़ रुपये तक की FD पर लागू होती है। ज्यादा रिटर्न के साथ तय समय की FD करना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प आकर्षक है।

3. Ujjivan Small Finance Bank

उज्जीवन बैंक 3 साल की FD पर 7.7% ब्याज दे रहा है। यह रेट बड़े बैंकों की तुलना में अधिक है और बैंक का फोकस रिटेल ग्राहकों पर है। FD की प्रक्रिया आसान है और नियमित आय चाहने वालों के लिए यह सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

4. Utkarsh Small Finance Bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 3 साल की FD पर सीनियर सिटिजन्स को 8% तक ब्याज दे रहा है। यह बैंक अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की FD स्वीकार करता है। जो लोग थोड़ा नया बैंक आजमाने के लिए तैयार हैं, उनके लिए यह आकर्षक विकल्प है।

5. Slice Small Finance Bank

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की FD पर 7.5% ब्याज ऑफर करता है। हाल के वर्षों में यह बैंक तेजी से बढ़ा है और जो निवेशक थोड़े कम लेकिन स्थिर रिटर्न से संतुष्ट हैं, उनके लिए यह विकल्प सही है।

6. Equitas Small Finance Bank

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सीनियर्स को 3 साल की FD पर 7.5% ब्याज दे रहा है। बैंक का ग्राहक आधार मजबूत है और FD पर समय पर ब्याज भुगतान इसे भरोसेमंद बनाता है। सुरक्षित निवेश चाहने वाले इसे चुन सकते हैं।

7. Shivalik Small Finance Bank

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 3 साल की FD पर 7.5% ब्याज देता है। यह बैंक उन लोगों के लिए सही है जो छोटे बैंक में निवेश करके बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं। निवेश से पहले बैंक की ब्रांच और सेवाओं की उपलब्धता जरूर चेक करें।

Advertisement
First Published - December 21, 2025 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement