facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IREDA IPO: निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस, पहले ही दिन पूरा सब्सक्राइब हुआ इरेडा का आईपीओ

Advertisement

इरेडा ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 643 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले साल मई में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाद यह किसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का पहला आईपीओ है।

Last Updated- November 21, 2023 | 11:14 PM IST
IPO

पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IREDA IPO) को बोली के पहले दिन मंगलवार को 1.95 गुना अभिदान मिला।

एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, 2,150 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेश 47,09,21,451 शेयरों के लिए 91,98,25,200 शेयरों की बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी में 2.73 गुना बोलियां लगाई गईं, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के लिए 1.97 गुना और पात्र संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए 1.34 गुना बोलियां लगाई गई हैं।

आईपीओ के तहत 40,31,64,706 नए इक्विटी शेयर हैं और 26,87,76,471 शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 30-32 रुपये प्रति शेयर है।

इरेडा ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 643 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले साल मई में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाद यह किसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का पहला आईपीओ है।

बता दें कि इरेडा (IREDA) एक मिनी रत्न कंपनी है, जिसका नियंत्रण नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के पास है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 7:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement