facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRM Energy IPO: पहले दिन 1.71 गुना सब्सक्राइब हुआ आईआरएम एनर्जी का IPO

Advertisement

कंपनी के 545.40 करोड़ रुपये के IPO में की गई 76,24,800 शेयरों की बिक्री पेशकश के मुकाबले 1,30,38,661 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- October 18, 2023 | 11:13 PM IST
IGI IPO

IRM Energy IPO: शहरों में गैस का वितरण करने वाली कंपनी आईआरएम एनर्जी (IRM Energy) के IPO को इश्यू के पहले दिन यानी बुधवार को 1.71 गुना सब्सक्राइब किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 545.40 करोड़ रुपये के आईपीओ में की गई 76,24,800 शेयरों की बिक्री पेशकश के मुकाबले 1,30,38,661 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

कंपनी के आईपीओ के तहत रिटेल निवेशकों (RII) की श्रेणी को 1.77 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII)की केटेगरी 2.60 गुना सब्सक्राइब हुई। जबकि एलिजिबिल इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 1.07 गुना सब्सक्राइब किया गया।

बता दें कि 1.08 करोड़ इक्विटी शेयरों के आईपीओ में कंपनी द्वारा केवल एक फ्रेश इश्यू हिस्सा शामिल है और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं है। इसलिए आईपीओ खर्चों को छोड़कर पूरे इश्यू की आय कंपनी को जाएगी।

एंकर निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए

इस बीच आईआरएम एनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि उसने एंकर (बड़े) निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

जुटाए गए रुपये से क्या करेगी IRM Energy?

सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य; और रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, FY24, FY25, FY26 और FY27 में नामक्कल और तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) के जियोग्राफिकल एरिया में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विकास के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं का वित्तपोषण करेगी।

इसके अलावा कंपनी आईपीओ से जुटाए गए रुपये के माध्यम से अपना 135 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी और बाकी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।

क्या करती है IRM Energy?

आईआरएम एनर्जी एक भारतीय शहरी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, जिसका ऑपरेशन बनासकांठा (गुजरात), फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), दीव और गिर सोमनाथ (केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव/गुजरात), और नामक्कल और तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में है।

इसका व्यवसाय शहर या स्थानीय प्राकृतिक गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार, निर्माण और संचालन करना है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement