facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यौन उत्पीड़न के मामले में जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के मामले में सात दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर हैं।

Last Updated- May 19, 2024 | 10:45 AM IST
Prajwal Revanna sex scandal
Representative Image

बेंगलुरु में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अदालत ने प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में शनिवार को वारंट जारी किया। इस मामले में प्रज्वल के पिता एवं होलेनरसीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना भी आरोपी हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के मामले में सात दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर हैं।

हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्वल के खिलाफ तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज कराए हैं। प्रज्वल फिलहाल फरार हैं और उनके खिलाफ इंटरपोल ने ‘‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’’ जारी किया है।

हाल में बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो सार्वजनिक हुए थे जिसमें प्रज्वल को कथित तौर पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया।

इसके बाद कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी की सिफारिशों पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement