facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Infrastructure IPO: पहले दिन 43 प्रतिशत हुआ सब्सक्राइब, रिटेल हिस्सा 1.38 गुना भरा

Advertisement

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अपने पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड 113 से 119 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Last Updated- September 26, 2023 | 7:34 PM IST
CIEL IPO

JSW Infrastructure IPO Status: जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को पहले दिन 43 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है। जेएसडब्ल्यू इंफ्रा आईपीओ आज (सोमवार, 25 सितंबर) सब्सक्राइब करने के लिए खुला और यह बुधवार यानी 27 सितंबर को बंद होगा।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अपने पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड 113 से 119 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के आईपीओ के लिए कम से कम 126 इक्विटी शेयर और उसके बाद 126 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा आईपीओ के रिटेल निवेशकों (RII) के हिस्से को 1.38 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के हिस्से को 60 प्रतिशत सब्स्क्राइब किया गया है जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) हिस्से केवल तीन प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का स्टेटस

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को अपने इश्यू के पहले दिन 13.62 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5.82 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाने वाली 800 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और 865.75 करोड़ रुपये का पूंजीगत जरूरतों के लिए करेगी।

क्या करती है JSW Infra ?

बंदरगाह से जुड़ी विनिर्माण कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर समुद्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराती है। इनमें माल ट्रांसपोर्टेशन, स्टोरेज, लॉजिस्टिक सर्विसिस समेत अन्य सेवाएं भी शामिल हैं।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर वित्त वर्ष 2021-23 के दौरान स्थापित कार्गो हैंडलिंग क्षमता और कार्गो वॉल्यूम में सबसे तेजी से बढ़ती बंदरगाह-संबंधित इंफ्रा कंपनी है। कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 में कार्गो हैंडलिंग क्षमता के मामले में दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर है।

जेएसडब्ल्यू ग्रुप की तीसरी लिस्टिंग

जनवरी 2010 में जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड के लिस्ट होने के 13 साल बाद यह जेएसडब्ल्यू समूह की लिस्ट होने वाली यह तीसरी कंपनी होगी। सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाला ग्रुप सीमेंट, पेंट, उद्यम पूंजी और खेल व्यवसाय भी संचालित करता है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement