facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC का शेयर पंहुचा 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर, Mcap पांच लाख करोड़ रुपये के करीब

Advertisement

बीएसई में LIC का शेयर 5.34 प्रतिशत चढ़कर 785.50 रुपये पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयर 5.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 785.15 रुपये रहा।

Last Updated- December 07, 2023 | 8:58 PM IST
LIC

पब्लिक सेक्टर की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC Share) का शेयर 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंचने के साथ कंपनी का मार्केट कैप (LIC Mcap) गुरुवार को पांच लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।

बीएसई में LIC का शेयर 5.34 प्रतिशत चढ़कर 785.50 रुपये पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयर 5.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 785.15 रुपये रहा।

एलआईसी का शेयर गुरुवार की तेजी के साथ इस सप्ताह 19 प्रतिशत और चढ़ा है। इसके साथ यह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।

कारोबार के दौरान एलआईसी का शेयर एनएसई में 52 सप्ताह के उच्चस्तर 800 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था। वहीं बीएसई में यह 799.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था।

इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था। हालांकि, कारोबार समाप्त होने पर एलआईसी का बाजार पूंजीकरण (LIC Mcap) पांच लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम 4.96 लाख करोड़ रुपये रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 132.04 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,521.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.55 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,901.15 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 8:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement