facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Luxury home price: 5 साल में लग्जरी मकानों की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी

Advertisement

एनारॉक के मुताबिक देश के टॉप 7 शहरों में पिछले पांच वर्षों में Luxury मकानों की औसत कीमतों में 24 फीसदी वृद्धि दर्ज की है।

Last Updated- August 08, 2023 | 5:04 PM IST
Luxury home price: The price of luxury houses increased the most in 5 years

Luxury home price: महामारी लग्जरी मकानों (1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले) के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि इसके कारण इन मकानों की मांग और आपूर्ति कई गुना बढ़ गई है। जिससे इनकी कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। रियल एस्टेट रिसर्च फर्म एनारॉक के मुताबिक देश के टॉप 7 शहरों में पिछले पांच वर्षों में इन मकानों की औसत कीमतों में 24 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। जो अन्य मकानों की तुलना में सबसे अधिक है। एनारॉक के मुताबिक 7 शहरों में लग्जरी मकानों की औसत कीमत 12,400 रुपये वर्ग फुट थी, जो इस साल बढ़कर 15,350 रुपये वर्ग फुट हो गई है।

हैदराबाद में सबसे ज्यादा महंगे हुए लग्जरी मकान

लग्जरी मकान हैदराबाद में सबसे ज्यादा महंगे हुए है। हैदराबाद में 2018 में इन मकानों की औसत कीमत 7,450 रुपये थी, जो 2023 में 42 फीसदी बढ़कर 10,580 रुपये वर्ग फुट हो गई। हैदराबाद के बाद बेंगलूरू और मुंबई मेट्रो पोलिटन रीजन (MMR) में लग्जरी मकानों की कीमतों में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Also Read: LIC ने पेश की ‘जीवन किरण योजना’, प्रीमियम रिटर्न के साथ मिल रहा है जीवन कवर

इस दौरान बेंगलूरु में कीमत 10,210 रुपये से बढ़कर 12,970 रुपये और MMR में 23,119 रुपये से बढ़कर 29,260 रुपये वर्ग फुट हो गई है। NCR में लग्जरी मकानों की कीमत 22 फीसदी, पुणे में 19 फीसदी, चेन्नई में 15 फीसदी, कोलकाता में 12 फीसदी बढ़ी है।

किफायती मकानों की कीमत 15 फीसदी बढ़ी

बीते 5 वर्षों के दौरान किफायती मकानों (40 लाख रुपये से कम कीमत वाले) की औसत कीमत में 15 फीसदी इजाफा हुआ है। वर्ष 2018 में किफायती मकानों की औसत कीमत 3,750 रुपये थी, जो अब बढ़कर 4,310 रुपये प्रति वर्गफुट हो गई है। सबसे ज्यादा NCR में इन मकानों की कीमत 19 फीसदी बढ़कर 3,700 रुपये वर्ग फुट हो गई। इसके बाद हैदराबाद में 16 फीसदी इजाफे के साथ 4,000 रुपये वर्ग फुट है।

Also read: Delhi agriculture land: दिल्ली सरकार ने कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 गुना तक बढ़ाया

सात प्रमुख शहरों में विभिन्न श्रेणी में 2018 के मुकाबले 2023 में मकानों की औसत कीमत में बढ़ोतरी फीसदी में

शहर Affordable (40 लाख रुपये से कम) Mid & Premium (40 लाख से 1.5 करोड़ रुपये) Luxury (1.5 करोड़ रुपये से अधिक)
एनसीआर 19% 17% 22%
कोलकाता 14% 17% 12%
एमएमआर 15% 17% 27%
पुणे 12% 15% 19%
हैदराबाद 16% 23% 42%
चेन्नई 15% 16% 15%
बेंगलुरु  13% 20% 27%
संपूर्ण भारत 15% 18% 24%

स्रोत: एनारॉक रिसर्च

एनारॉक समूह के अध्यक्ष अनुज पुरी कहते हैं कि कोरोना से पहले लग्जरी मकानों की श्रेणी में बिक्री व कीमतों में वृद्धि कुछ खास नहीं थी। लेकिन कोरोना के कारण इन मकानों की आपूर्ति बढ़ने के साथ ही इनकी बिक्री और कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बीते 5 साल में लग्जरी मकानों की औसत कीमत में 24 फीसदी की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।

Also Read: SEBI ने Sahara के निवेशकों को 11 साल में 138.07 करोड़ रुपये वापस किए

कोरोना से पहले किफायती मकानों की बिक्री व कीमतों में वृद्धि अन्य मकानों की तुलना में उच्च स्तर पर थी। लेकिन अब यह सेगमेंट सुस्त पड़ गया है। बीते 5 साल के दौरान मिड व प्रीमियम सेगमेंट के (80 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत वाले मकान) मकानों की औसत कीमत 16 फीसदी बढ़कर 7,120 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement