facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mcap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 59,404 करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 15,363.23 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत 7,75,447.63 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- April 14, 2024 | 11:47 AM IST
BSE gets Sebi approval for derivatives on BSE Focused Midcap index

सेंसेक्स (Sensex) की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (Market Cap) में पिछले सप्ताह 59,404.85 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ।

‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद थे। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सेंसेक्स में 3.32 अंक की मामूली गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) बुधवार को 75,038.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कारोबार के दौरान के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 75,124.28 अंक पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 19,029.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,92,861.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 15,363.23 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत 7,75,447.63 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10,250.02 करोड़ रुपये बढ़कर 19,85,797.70 करोड़ रुपये पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मूल्यांकन 7,507.53 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,47,343.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

आईटीसी की बाजार हैसियत 2,809.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,967.87 करोड़ रुपये हो गई, वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,303.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,424.57 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 2,141.91 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,294.62 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,170.58 करोड़ रुपये घटकर 11,53,894.76 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 13,440.62 करोड़ रुपये घटकर 6,14,252.15 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,153.08 करोड़ रुपये घटकर 5,24,663.73 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 11:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement