facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साधारण बीमाकर्ताओं की बाजार हिस्सेदारी में इजाफा, पहली छमाही में बढ़कर 53.58% हुई

Advertisement

गैर-जीवन बीमा उद्योग ने 2022-23 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 1,25,194 करोड़ रुपये का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (GDP) अर्जित किया था।

Last Updated- November 26, 2023 | 4:21 PM IST
Insurance

निजी क्षेत्र के साधारण बीमाकर्ताओं ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम में अपनी संयुक्त बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 53.58 प्रतिशत कर दी, जो पिछले साल समान की अवधि में 50.81 प्रतिशत थी।

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IREDA) द्वारा जारी सितंबर, 2023 तक खंड-वार सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम के आंकड़ों के अनुसार, गैर-जीवन बीमा उद्योग की 31 बीमा कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1.43 लाख करोड़ रुपये का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम हासिल किया।

निजी बीमाकर्ताओं ने सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम में 14.86 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। गैर-जीवन बीमा उद्योग ने 2022-23 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 1,25,194 करोड़ रुपये का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (GDP) अर्जित किया था।

इरडा ने कहा, “निजी साधारण बीमाकर्ताओं की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 21.13 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सितंबर, 2023 तक 53.58 प्रतिशत थी। सितंबर, 2022 में यह आंकड़ा 21.33 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 50.81 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी पर था।”

सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 12.16 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ अप्रैल-सितंबर, 2023 के दौरान 31.99 प्रतिशत रही, जो पिछले साल समान अवधि में 6.43 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 32.76 प्रतिशत थी।

इरडा के आंकड़ों के मुताबिक न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी 13.09 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसके बाद आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी (8.67 प्रतिशत) और बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी (7.69 प्रतिशत) हैं। इन शीर्ष तीन बीमाकर्ताओं की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 18.45 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 29.46 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार गैर-जीवन बीमा कारोबार में सितंबर 2023 तक स्वास्थ्य बीमा खंड सबसे बड़ा था, इसके बाद वाहन और फसल बीमा का स्थान था।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement