facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MGL ने घटाए CNG और डोमेस्टिक PNG के दाम, कम हुआ रसोई और गाड़ी चलाने का खर्च

Advertisement

CNG अब 76 प्रति किलो हो गई है वहीं डोमेस्टिक पीएनजी की नई कीमत 47 रुपये प्रति SCM हो गई हैं।

Last Updated- October 02, 2023 | 2:43 PM IST
CNG Price Hike:

CNG PNG Price Drop: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी (CNG) और डोमेस्टिक पीएनजी (DPNG) की कीमतों में कटौती की है। सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है तो वहीं डोमेस्टिक PNG के दाम 2 रुपये प्रति SCM कम करने के लिए कंपनी ने ऐलान किया है।

कीमतें घटने के बाद CNG अब 76 प्रति किलो हो गई है वहीं डोमेस्टिक पीएनजी की नई कीमत 47 रुपये प्रति SCM हो गई हैं। नई कीमतें 1 अक्टूबर रात के बाद से लागू हो गई हैं। बता दें, MGL ने भाव कम करने का यह फैसला केंद्र द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित नेचुरल गैस की कीमतों को संशोधित करने के बाद लिया है।

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, 209 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें गैस सिलेंडर के नए रेट

अप्रैल में भी की थी कटौती

इसके पहले भी इसी साल अप्रैल में मुंबई बेस्ड महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत में 8 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की थी और वहीं डोमेसिटिक पीएनजी (DPNG) के दाम भी कम किए थे, DPNG की कीमत में 5 रुपये SCM की कटौती कंपनी ने की थी।

ये भी पढ़ें-आलू के लुढ़कते दाम से किसान हो रहे बेदम

कंपनी के बारे में 

भारत की अग्रणी नेचुरल गैस डिस्ट्रब्यूशन कंपनियों में से एक महानगर गैस लिमिटेड (MGGL) को 8 मई 1995 को शामिल किया गया था। गेल (इंडिया) लिमिटेड (भारत सरकार की महारत्न कंपनी) एमजीएल की प्रमोटर है। शुक्रवार को महानगर गैस के शेयर की कीमतों तेजी देखने को मिली जो 1.94 फीसदी की तेजी के साथ 1,030.25 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement