facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

’40 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाल मोदी ने किया अविश्वसनीय काम’…JP Morgan के CEO ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Advertisement

सीईओ डिमन ने भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की भी तारीफ की, और कहा कि इसने विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई कर प्रणालियों में अंतर से होने वाले भ्रष्टाचार को दूर किया है।

Last Updated- April 24, 2024 | 6:24 PM IST
JP Morgan CEO

फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेमी डिमन (JP Morgan CEO) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) भारत में सुधारों को आगे बढ़ाकर और समावेशी कार्यक्रमों के जरिये 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर ‘अविश्वसनीय’ काम कर रहे हैं।

डिमन ने मंगलवार को यहां ‘इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क’ के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ”मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है… उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।”

उन्होंने कहा, ”उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली है, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है, वे पूरे देश को ऊपर उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह आदमी भी उतना ही सख्त है। मैं सोचता हूं कि बदलाव के लिए सख्त होना होगा। आप जानते हैं कि वह नौकरशाही के कुछ हिस्सों में बदलाव ला रहे हैं।”

70 करोड़ लोगों के लिए बैंक खाते खोले: डिमन 

डिमन ने हाल के दिनों में मोदी द्वारा किए गए सुधारों की तारीफ करते हुए कहा, ”उन्होंने यह असाधारण व्यवस्था शुरू की है कि हर नागरिक को हाथ, आंख या उंगली के जरिये चिह्नित किया जाता है। उन्होंने 70 करोड़ लोगों के लिए बैंक खाते खोले हैं। उनके भुगतान सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित हो रहे हैं।”

उन्होंने पुरानी नौकरशाही ढांचों को तोड़ने के लिए मोदी को सख्त बताते हुए कहा, ”हमें यहां (अमेरिका में) भी इस सख्ती की थोड़ी जरूरत है।”

डिमन ने भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की भी तारीफ की, और कहा कि इसने विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई कर प्रणालियों में अंतर से होने वाले भ्रष्टाचार को दूर किया है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 6:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement