facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mono Pharmacare IPO Listing: NSE Emerge पर 3.57% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए मोनो फार्माकेयर के शेयर

Advertisement

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाई गई राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य और खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी।

Last Updated- September 07, 2023 | 11:31 AM IST
IPO

Mono Pharmacare IPO Listing: मोनो फार्माकेयर के शेयर गुरुवार को एनएसई इमर्ज पर 3.57 प्रतिशत के कम प्रीमियम के साथ 29 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। कंपनी के आईपीओ (Mono Pharmacare IPO) का इश्यू प्राइज 28 रुपये था।

बता दें कि फार्मास्युटिकल उत्पादों की मार्कीटर और डिस्ट्रीब्यूटर मोनो फार्माकेयर लिमिटेड का आईपीओ 28 अगस्त खुलकर 30 अगस्त को बंद हुआ था।

मोनो फार्माकेयर के आईपीओ को कुल मिलाकर 13.42 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी के इश्यू को रिटेल श्रेणी में 19.40 गुना, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) श्रेणी में 10.89 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) श्रेणी में 8.00 गुना बुक किया गया था।

कंपनी ने अपने आईपीओ से 14.84 करोड़ रुपये जुटाए

कंपनी ने अपने आईपीओ से 14.84 करोड़ रुपये जुटाए है। इसमें 53 लाख के नए इक्विटी शेयरों का ताज़ा इश्यू शामिल था। मोनो फार्माकेयर आईपीओ में बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव (OFS) की पेशकश नहीं की गई थी। मोनो फार्माकेयर आईपीओ का प्राइज बैंड 26 से 28 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

बता दें कि कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाई गई राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य और खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी। मोनो फार्माकेयर आईपीओ के मुख्य प्रबंधक यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड थे और रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं।

मोनो फार्माकेयर लिमिटेड की मुख्य व्यावसायिक गतिविधियाँ फार्मास्युटिकल उत्पादों का विपणन और वितरण हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 11:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement