facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mono Pharmacare IPO: मोनो फार्माकेयर का आईपीओ खुला, जानिए प्राइस बैंड समेत अन्य मुख्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइज बैंड 26 से 28 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया। यह इश्यू एनएसई के एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

Last Updated- August 28, 2023 | 12:03 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

मोनो फार्माकेयर लिमिटेड का आईपीओ (Mono Pharmacare IPO) आज खुल गया है और यह 30 अगस्त 2023 तक बोली के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 26 से 28 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया। यह इश्यू एनएसई के एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

ग्रे मार्केट से क्या संकेत ?

इस बीच, पब्लिक इश्यू ने ग्रे मार्केट में भी अपनी शुरुआत कर दी है। बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, मोनो फार्माकेयर लिमिटेड (Mono Pharmacare IPO) के शेयर आज ग्रे मार्केट में 5 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

बता दें कि कंपनी का आईपीओ आज खुल गया है और यह 30 अगस्त 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी का आईपीओ के जरिये 14.84 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

कंपनी के आईपीओ के लिए बोली लगाने वाले लॉट में आवेदन कर सकेंगे और एक लॉट में कंपनी के 4000 शेयर शामिल होंगे।

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाए जाने वाली राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और निर्गम व्ययों के लिए करेगी।

कब आवंटित होंगे शेयर ?

शेयर आवंटन की संभावित तारीख 4 सितंबर 2023 है।

कहां लिस्ट होंगे कंपनी के शेयर ?

बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। यह आईपीओ एनएसई एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित है। वहीं, शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 7 सितंबर 2023 है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement