facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…शपथ के साथ लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

Advertisement

73 वर्षीय मोदी पहली बार 2014 में प्रधान मंत्री बने और फिर 2019 में लगातार दूसरी बार पीएम बने। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार कार्यकाल पाने वाले दूसरे पीएम हैं।

Last Updated- June 09, 2024 | 7:43 PM IST
PM Modi

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शाम 7:22 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

शपथ समारोह में भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेता विशेष अतिथि भी मौजूद रहे। इसके अलावा देश की बड़ी हस्तियां भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह रही।

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे पीएम है। इससे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ही ऐसा कर सके थे।

73 वर्षीय मोदी पहली बार 2014 में प्रधान मंत्री बने और फिर 2019 में लगातार दूसरी बार पीएम बने। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार कार्यकाल पाने वाले दूसरे पीएम हैं।

लगातार तीसरी बार भारत के पीएम बने मोदी, नेहरू की बराबरी की

नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी और वह उस समय भी देश के प्रधानमंत्री थे। साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की और नेहरू फिर देश के प्रधानमंत्री बने।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग (NDA) ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था। नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement