facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Parliament: PM मोदी ने ट्वीट किया नए संसद का वीडियो, कहा-नया भवन हर भारतीय को करेगा गौरवान्वित

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 7:03 PM IST
Parliament session: The first Parliament session will start from June 24, from the President's address to PM Modi's reply... know the complete schedule Parliament session: 24 जून से शुरू होगा पहला संसद सत्र, राष्ट्रपति के संबोधन से पीएम मोदी के जवाब तक... जानिये पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को कहा कि नया संसद भवन (New Parliament) हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। उन्होंने नवनिर्मित परिसर का एक वीडियो भी साझा किया।

मोदी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने ‘वॉयसओवर’ के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। यह वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की एक झलक प्रदान करता है। मेरा एक विशेष अनुरोध है। इस वीडियो को अपनी आवाज (वॉयसओवर) के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा।’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड हैशटैग का इस्तेमाल करना न भूलें।’’

नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को होगा

बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को होगा इस समारोह की शुरुआत सुबह-सुबह हवन और सर्व-धर्म प्रार्थना के साथ शुरू होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में 25 दलों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि 20 विपक्षी दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement