facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NHAI ने Paytm Payments Bank को ‘Fastag’ जारी करने वाले बैंकों की लिस्ट से हटाया, देखें ऑथराइज्ड बैंकों की सूची

Advertisement

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी ने उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए Paytm Payments Bank के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से ‘फास्टैग’ सेवाएं लेने की सलाह दी है।

Last Updated- February 16, 2024 | 12:20 PM IST
Paytm's wallet sees a shake-up as RBI cancels payments bank licence

पब्लिक सेक्टर की कंपनी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टोल कलेक्शन करने वाली इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से ‘फास्टैग’ (Fastag) सेवाएं लेने की सलाह दी है।

IHMCL ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा अपना ‘फास्टैग’ 32 अधिकृत बैंकों से खरीदें। इन 32 अधिकृत बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं।

image.png

Source: Fastag

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा था कि यह निर्देश लगातार निरंतर गैर-अनुपालन के बाद दिया गया। आईएचएमसीएल ने कहा कि वह ‘फास्टैग’ उपयोगकर्ताओं को आरबीआई दिशानिर्देशों के तहत नवीनतम ‘फास्टैग’ केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

क्या है फास्टैग ?

करीब 98 प्रतिशत की पहुंच दर और आठ करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ रेडियो – फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) प्रौद्योगिकी से लैस ‘फास्टैग’, उपयोगकर्ताओं को सीधे लिंक किए गए बैंक खातों से राजमार्ग टोल शुल्क का भुगतान करने की सेवा प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement