facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC Green IPO: बिजली बनाने वाली कंपनी लाने वाली है 10 हजार करोड़ का आईपीओ, ये है प्लानिंग

Advertisement

NTPC Green आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपनी आगे की कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना को पूरा करने में करेगी।

Last Updated- February 28, 2024 | 3:55 PM IST
NTPC Green
Representative Image

NTPC Green IPO: आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट। बिजली बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी NTPC की रिन्यूएबल यूनिट NTPC Green Energy अपना आईपीओ लाने की प्लानिंग कर रही है।

NTPC Green के आने वाले आईपीओ के बारें में जानें अधिक जानकारी-

10 हजार करोड़ की योजना

NTPC Green Energy आईपीओ के जरिए 10 हजार करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ के लिए कम से कम 12 निवेश बैंक उत्सुक हैं और वे इस आईपीओ को मैनेज करना चाहते हैं।

कंपनी ने जारी किया था RFP

NTPC Green Energy ने अपने आईपीओ को मार्केट में लाने के लिए फरवरी की शुरुआत में मर्चेंट बैंकर्स के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी किया था।

इन बैंकों का नाम है शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, इस आईपीओ में बोली लगाने वाले इनवेस्टमेंट बैंकों में SBI कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल, एक्सिस कैपिटल और नुवामा जैसी नामी इनवेस्टमेंट बैंकों का नाम शामिल है। कुछ विदेशी निवेश बैंकों ने भी इसमें उत्सुकता दिखाई है। अब देखना यह होगा कि इसकी बोली किसके हाथ लगेगी, जिसका फैसला अगले हफ्ते या इसके बाद ही आएगा।

कहां होगा जुटाई गई राशि का इस्तेमाल?

NTPC Green आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपनी आगे की कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना को पूरा करने में करेगी। कंपनी की योजना सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया को लेकर है।

दूसरा सबसे बड़ा सरकारी IPO

अगर एनटीपीसी ग्रीन अपना 10 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लाती है तो यह LIC के आईपीओ के बाद दूसरा सबसे बड़ा सरकारी आईपीओ माना जाएगा।

LIC ने मई 2022 में अपना आईपीओ पेश किया था, जिसकी कीमत करीब 21 हजार करोड़ थी।

कब शुरू हुई थी कंपनी?

NTPC Green Energy अप्रैल 2022 में शुरू हुई थी। यह NTPC की पूर्ण पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। पहले एनटीपीसी इस कंपनी की 20 फीसदी हिस्सेदारी एक स्ट्रैटेजिक निवेशक और मलेशिया की दिग्गज एनर्जी कंपनी को बेचने वाली थी। लेकिन बाद में कंपनी ने अपना प्लान कैंसल कर दिया। Petronas ने इसके लिए 46 करोड़ डॉलर के साथ सबसे बड़ी बोली लगाई थी।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement