facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ODI World Cup Schedule: इन 12 मैदानों पर होगा वर्ल्ड कप, भारत-पाक का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

वर्ल्ड कप का पहला मैच भी गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:34 PM IST

ODI World Cup Schedule 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने क्रिकेट विश्व कप (ODI World Cup Schedule) का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान (India-Pak Match) के बीच भिड़ंत 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी ।

इसके साथ ही वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में 19 नवंबर को खेले जाएगा। जबकि सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में क्रमश: 15 और 16 नवंबर को खेले जायेंगे।

इसके अलावा वर्ल्ड कप का पहला मैच भी गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में होगा। यह मैच पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

image.png

वहीं, टीम इंडिया का पहले मुकाबला आठ अक्टूबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। बता दें कि 12 साल बाद ODI World cup का आयोजन भारत में हो रहा है।

पहली बार नार्थईस्ट के किसी राज्य में होगा वर्ल्ड कप का मैच

नार्थईस्ट में रहने वाले क्रिकेट प्रेमी भी इस बार वर्ल्ड कप का मैच देख सकेंगे। 12 स्थानों में से गुवाहाटी के साथ, पहली बार विश्व कप पूर्वोत्तर भारत में प्रवेश कर रहा है।

भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर से करेगा

मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा । विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी ।

पाकिस्तान का सामना आस्ट्रेलिया से 20 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा जबकि अगले दिन इंग्लैंड की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से मुंबई में होगी । भारत और न्यूजीलैंड का सामना 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा ।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement