facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: मुनाफा वसूली से शुरुआती कारोबार में गिरा शेयर बाजार; Sensex 222 अंक फिसला, Nifty भी डाउन

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट में ट्रेड कर रहे थे।

Last Updated- April 02, 2024 | 3:32 PM IST
Stock market today

Stock Market Today: अमेरिकी शेयर बाजार के कमजोर रुझानों और विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने के बीच मुनाफावसूली के कारण बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 222.02 अंक गिरकर 73,792.53 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 47.65 अंक गिरकर 22,414.35 पर आ गया। बाद में, बेंचमार्क सूचकांकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और वे 10:10 बजे गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट में ट्रेड कर रहे थे।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील (Tata Steel) और टाइटन के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में सियोल निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में थे। वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ।

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 522.30 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बीएसई बेंचमार्क 363.20 अंक या 0.49 प्रतिशत उछलकर 74,014.55 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 135.10 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 22,462 पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement