facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में हुई बारिश से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की फसल और आलू की बुआई नष्ट

Advertisement

वहीं बेसमय होने वाली बारिश ने आलू की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा दिया है। किसानों का कहना है कि पानी भर जाने से ताजा बोए गए आलू के बीजों के खेतों में ही सड़ जाने का खतरा है।

Last Updated- October 31, 2025 | 7:40 PM IST
Gender discrimination in farms

मानसून के तीन हफ्ते गुजर जाने के बाद भी असमय हो रही बारिश ने उत्तर प्रदेश में धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बीते तीन दिन से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हो रही बारिश के चलते खेतों में धान की कटी फसल डूब कर खराब हुयी है तो कई स्थानों पर कटाई के लिए तैयार फसल धराशाई हो गयी है। आलू किसानों के लिए बारिश कहर बनकर आयी है वहीं रबी की कई फसलों की बोआई भी पिछड़ जाने की आशंका है।

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बीते दिनों से मोन्था तूफान का असर देखा जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों सहित राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती में तेज बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की पछैती किस्म की बोआई होती है जिसके कटने का समय अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होता है। जहां ज्यादातर जगहों पर फसल कटकर खेतों में पड़ी थी वहीं कुछ जिलों में अभी कटाई का काम चल रहा है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य व पश्चिम यूपी सहित बुंदेलखंड में तो धान की कटाई करीब करीब पूरी हो चुकी है पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी काम चल रहा है। तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते कटाई पर असर पड़ने के साथ खड़ी फसल बरबाद हुयी है। एक अनुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 70 फीसदी के लगभग धान की फसल खराब हुयी है। सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज व गोंडा जिलों में लेट वैराइटी के काला नमक धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हो गया है।

वहीं बेसमय होने वाली बारिश ने आलू की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा दिया है। किसानों का कहना है कि पानी भर जाने से ताजा बोए गए आलू के बीजों के खेतों में ही सड़ जाने का खतरा है। इसके बाद दोबारा बोआई के लिए भी अब की हालात में खेत को तैयार करने में समय लगेगा जिससे फसल पिछड़ेगी।

दूसरी ओर किसानों का कहना है कि अक्टूबर के आखिर में हुयी जोरदार बारिश के चलते रबी की अन्य फसलों की बोआई भी पिछड़ा जाएगी। उनका कहना है कि इस बार मानसून के आखिरी चरण में जमकर पानी बरसा था जिससे खेतों में पहले से ही काफी नमी थी। अब एक बार फिर से हुयी मूसलाधार बारिश के बाद खेतों में खासा पानी जमा हो गया है जिसके चलते अगले तीन-चार हफ्ते तक चना, मसूर, सरसो, तिल वगैरा की बोआई नहीं की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - October 31, 2025 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement