facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Park Hotels IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ तय

Advertisement

Park Hotels IPO: एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी से 7 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

Last Updated- January 31, 2024 | 2:20 PM IST
Quality Power IPO
Representative Image

Park Hotels IPO: लग्जरी होटल चलाने वाली दिल्ली की कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स (Apeejay Surrendra Park Hotels) ने अपने सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 147-155 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 920 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

इसमें 600 करोड़ रुपये ताजा शेयर और 320 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश के माध्यम से जुटाने का लक्ष्य है।

सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा Park Hotels IPO?

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी से 7 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़ें : BLS E-Services IPO: ग्रे मार्केट में दहाड़ मार रहा बीएलएस ई-सर्विसेज का IPO, अप्लाई करने से पहले चेक करें सभी डिटेल्स

जानें Park Hotels IPO से जुड़ी अन्य जानकारी:

निवेशक न्यूनतम 96 शेयरों के लिए और उसके बाद 96 के गुणक में बोली लगा सकते हैं। इसलिए खुदरा निवेशकों का न्यूनतम निवेश 14,112 रुपये होगा। ऊपरी स्तर पर बोली राशि बढ़कर 14,880 रुपये हो जाएगी।

किसके लिए कितने रिजर्व होंगे शेयर

योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए सार्वजनिक निर्गम में कम से कम 75% शेयर, गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15% तक और रिटेल इनवेस्टर्स (Retail Investors) के लिए 10% शेयर रिजर्व किए गए हैं।

इन तारीख को रखें याद

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी को खुलकर 7 फरवरी को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 2 फरवरी को एक दिन के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़ें : Azad Engineering Share Price: Sachin Tendulkar ने किया है इस कंपनी में निवेश, शेयर में आज लगा 20% का अपर सर्किट

कौन हैं Park Hotels IPO के मर्चेंट बैंकर?

JM Financial, Axis Capital और ICICI Securities इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं। एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटले के आईपीओ में ₹600 करोड़ के फ्रेश इक्विटी इश्यू जबकि ₹320 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।

प्रमोटर एपीजे ओएफएस में 296 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे, जबकि निवेशक आरईसीपी IV पार्क होटल इन्वेस्टर्स और आरईसीपी IV पार्क होटल सह-निवेशक 23 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement