facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अयोध्या को लेकर लोगों में तगड़ी दीवानगी, स्केट्स या साइकिल क्या पैदल भी पहुंच रहे लोग

Advertisement

राजस्थान के कोटपुतली से 16 जनवरी को स्केट्स पर अयोध्या के लिए निकले महज 10 वर्षीय हिमांशु सोनी 704 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

Last Updated- January 19, 2024 | 12:08 PM IST

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के लिए लोगों की दीवानगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बेअसर है और देश के विभिन्न हिस्सों से लोग 22 जनवरी को यहां नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए स्केटिंग कर, साइकिल चलाकर या फिर पैदल ही लंबी दूरी तय कर यहां आ रहे हैं।

भगवान राम में अपनी आस्था और देश में व्याप्त धार्मिक उत्साह से प्रेरित होकर यहां पहुंचने वाले लोग बताते हैं कि वे इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनना चाहते हैं और प्रेम तथा एकता का संदेश देना चाहते हैं।

बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले नीतीश कुमार साइकिल पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचे हैं।

कुमार (21) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”बिहार से अयोध्या तक 615 किलोमीटर की दूरी तय करने में मुझे सात दिन लगे। मैं आज पहुंचा हूं। मैं अपनी साइकिल पर एक स्लीपिंग बैग और कुछ जरूरी चीजें अपने साथ लेकर निकला था ताकि रास्ते में कुछ देर आराम कर सकूं। जब उच्चतम न्यायालय का इस मामले में फैसला आया तो मैंने साइकिल से यहां पहुंचने की निश्चय किया था। उस वक्त मैं स्कूल में पढ़ता था।”

कुमार ने अपनी साइकिल को चार झंडों से सजाया है जिसमें एक तिरंगा और तीन भगवा झंडे हैं जिन पर चित्र और ‘जय श्री राम’ लिखा है। गिनीज बुक में ‘सर्वाधिक लंबे समय तक नृत्य मैराथन’ (124 घंटे) का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली सोनी चौरसिया आमंत्रित लोगों में से है और वह वाराणसी से स्केटिंग करती हुई अयोध्या जा रही हैं।

चौरसिया ने पीटीआई-भाषा से कहा,”मैं 17 जनवरी को वाराणसी से रवाना हुई और 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाऊंगी। मैंने पहले भी इतनी स्केटिंग की है लेकिन अभी का मौसम एक चुनौती है। पूरी यात्रा 228 किलोमीटर है। मेरे साथ मेरे कोच और चिकित्सक भी हैं जो मेरे पीछे मोटरसाइकिल पर चल रहे हैं।”

राजस्थान के कोटपुतली से 16 जनवरी को स्केट्स पर अयोध्या के लिए निकले महज 10 वर्षीय हिमांशु सोनी 704 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

सोनी ने कहा,”मेरा परिवार भगवान राम में आस्था रखता है । इस समय माहौल दिवाली से कम नहीं है। मैं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या में रहना चाहता था और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के साथ वहां स्केट्स के जरिये पहुंचने से बेहतर तरीका क्या हो सकता है।”

हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से शबनम शेख मुंबई से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा,”यह यात्रा 1,400 किलोमीटर से अधिक की है। मैं प्रतिदिन लगभग 60 किलोमीटर चलती हूं और कई बार कुछ समय के लिए रुकती हूं। एक लड़की होने के नाते यात्रा के दौरान रुकने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करना थोड़ा चिंताजनक है लेकिन मैं जहां भी जा रही हूं लोग मेरा स्वागत करते हैं।”

अयोध्या में राम मंदिर का पहला चरण पूरा होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 22 जनवरी यहां भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। उच्चतम न्यायालय ने 2019 में इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था जिसमें एक सदी से भी अधिक पुराने मंदिर-मस्जिद विवाद का निपटारा हुआ।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement