facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगस्त के पहले पखवाड़े में घटी पेट्रोल, डीजल की मांग

Advertisement

मानसून की वजह से आवाजाही प्रभावित होने तथा औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती की वजह से वाहन ईंधन की मांग में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है।

Last Updated- August 16, 2023 | 2:30 PM IST
Petrol diesel price

भारत में पेट्रोल और डीजल की खपत अगस्त के पहले पखवाड़े में घटी है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मानसून की वजह से आवाजाही प्रभावित होने तथा औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती की वजह से वाहन ईंधन की मांग में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। आमतौर पर मानसून के चार माह के दौरान ईंधन की खपत कम रहती है। देश में सबसे अधिक इस्तेमाल वाले ईंधन डीजल की खपत एक से 15 अगस्त के दौरान 5.7 प्रतिशत घटकर 26.7 लाख टन रह गई है। जुलाई के पहले पखवाड़े में भी ईंधन की खपत में भारी गिरावट आई थी।

डीजल की बिक्री में 9.5 प्रतिशत की गिरावट

हालांकि, दूसरे पखवाड़े में मांग कुछ सुधरी थी। मासिक आधार पर देखा जाए, तो डीजल की बिक्री में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जुलाई के पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री 29.5 लाख टन रही थी। डीजल की बिक्री आमतौर पर मानसून के महीनों में गिर जाती है क्योंकि बारिश के कारण कृषि क्षेत्र की मांग घट जाती है। अप्रैल और मई में डीजल की खपत क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत बढ़ी थी। इसकी वजह यह है कि उस समय खेती के लिए डीजल की मांग में उछाल आया था। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए वाहनों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ा था।

ये भी पढ़ें- टमाटर के बाद अब चने पर भी महंगाई की मार, त्योहारी सीजन बड़ी वजह

हालांकि, मानसून के आगमन के बाद जून के दूसरे पखवाड़े से डीजल की मांग घटने लगी थी। पेट्रोल की मांग भी अगस्त के पहले पखवाड़े में पिछले साल की समान अवधि से आठ प्रतिशत घटकर 11.9 लाख टन रह गई है। जुलाई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन दूसरे पखवाड़े में बिक्री में सुधार आया था। आंकड़ों से पता चलता है कि मासिक आधार पर पेट्रोल की बिक्री 5.2 प्रतिशत घटी है। अगस्त के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत कोविड महामारी से प्रभावित अवधि यानी 1-15 अगस्त, 2021 की तुलना में 20.6 प्रतिशत अधिक रही है।

अगस्त, 2019 की तुलना में 25.6 प्रतिशत अधिक 

वहीं महामारी-पूर्व की अवधि यानी अगस्त, 2019 की तुलना में 25.6 प्रतिशत अधिक रही है। डीजल की खपत 1-15 अगस्त, 2021 की तुलना में 26 प्रतिशत और 1-15 अगस्त, 2019 की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक रही है। हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे विमान ईंधन एटीएफ की मांग अगस्त के पहले पखवाड़े में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 2,90,300 टन पर पहुंच गई है। अगस्त, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 66.7 प्रतिशत अधिक रही है। हालांकि, अगस्त, 2109 से यह 4.1 प्रतिशत कम है।

ये भी पढ़ें- Vegetable oil import: डेढ़ गुना बढ़ी भारत में वनस्पति तेल की मांग, आयात बढ़कर 17.71 लाख टन पहुंचा

जेट ईंधन की बिक्री 2.1 प्रतिशत घटी

मासिक आधार पर जेट ईंधन की बिक्री 2.1 प्रतिशत घटी है। एक से 15 जुलाई, 2023 के दौरान एटीएफ की बिक्री 2,96,500 टन रही थी। रसोई गैस की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 3.7 प्रतिशत बढ़कर 12.1 लाख टन पर पहुंच गई। अगस्त, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 12 प्रतिशत तथा कोविड-पूर्व की अगस्त, 2019 की समान अवधि की तुलना में यह 11.2 प्रतिशत अधिक है। मासिक आधार पर एलपीजी की मांग दो प्रतिशत घटी है। जुलाई के पहले पखवाड़े में एलपीजी की बिक्री 12.3 लाख टन रही थी।

 

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 2:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement