facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi ने इन्वेस्टर्स को दी ‘बड़ी टिप’, कहा-सरकारी कंपनियों में करें निवेश, बढ़ेगा आपका पैसा

Advertisement

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर तीखा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जिन सरकारी कंपनियों को ये लोग गाली दें उन पर दांव लगा दीजिए।"

Last Updated- August 10, 2023 | 7:00 PM IST

पीएम मोदी ने लोकसभा (PM Modi in Loksabha) में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्षी पार्टियों पर तीखा प्रहार किया और इसी के साथ शेयर बाजार में निवेश करने करने वालों को ‘बड़ी टिप’ दे डाली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों का यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए शुभ होता है।

इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात भी कहीं जिसे सुनकर निवेशकों के कान भी खड़े हो गए। उन्होंने कहा, “शेयर बाजार में रुचि रखने वालों को मेरी सलाह है कि आप सरकारी कंपनियों में निवेश करें और आपका पैसा बढ़ेगा।”

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर तीखा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिन सरकारी कंपनियों को ये लोग गाली दें उन पर दांव लगा दीजिए।”

पीएम मोदी ने कहा, “विपक्ष ने LIC के बारे में झूठ बोला। आज एलआईसी (LIC) मजबूत हो रही है। शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वालों को पता है कि उन्हें सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहिए।”

पीएम मोदी ने विपक्षी की ली चुटकी

मोदी ने कहा, ‘‘आज देश में जो मंगल हो रहा है, चारों तरफ जय-जयकार हो रही है, काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर, यहां आकर आपने इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।’’

पीएम नरेंद्र ने लोकसभा में कहा, “जब हम कहते हैं कि देश की इकोनॉमी को अगले 5 वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे, तो एक जिम्मेदार विपक्ष ने सवाल पूछना चाहिए कि यह कैसे करेंगे, लेकिन ‘ये भी मुझे ही सिखाना पड़ रहा है।

कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया

उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा, “कांग्रेस लूट की दुकान’ और ‘नफ़रत का बाज़ार’ चला रही है। वे विभाजन, आपातकाल, अत्याचार और तुष्टीकरण की राजनीति बेचते हैं।”

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement