facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi ने एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों के सुझाव के बाद जोड़े गए कई खास फीचर्स

Advertisement

सीट के झुकाव से लेकर पानी को छलक कर बाहर आने से रोकने के लिए बेसिन की गहराई बढ़ाने तक की छोटी से छोटी जरूरत का कोच निर्माता ने बारीकी से ध्यान रखा है।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:45 PM IST
Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) का उद्घाटन किया जिसमें यात्रियों के सुझाव के आधार पर कुछ नयी सुविधाएं जोड़ी गई हैं ताकि यात्रा को और आरामदायक बनाया जा सके।

सीट के झुकाव से लेकर पानी को छलक कर बाहर आने से रोकने के लिए बेसिन की गहराई बढ़ाने तक की छोटी से छोटी जरूरत का कोच निर्माता ने बारीकी से ध्यान रखा है। रेलवे ने पहली बार नारंगी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन कासरगोड से तिरुवंतनपुरम के बीच शुरू किया है।

भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों की भारी मांग पर इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो महीने में नौ और नारंगी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

सीट का झुकाव 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया गया

यात्रियों के सुझाव के बाद ट्रेन में जो बदलाव किए गए हैं उनमें सीट का झुकाव 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया जाना और सीट में लगे गद्दों को और ठोस बनाना शामिल है। इसी के साथ एक्जिक्यूटिव श्रेणी की सीट का रंग लाल से बदलकर सुकून देने वाले नीले रंग का कर दिया गया है।

नयी वंदे भारत ट्रेन में मोबाइल चार्जर प्वांइट को अधिक सुलभ बनाने के लिए उसे सीट के नीचे दिया गया है और एक्जिक्यूटिव श्रेणी की आखिरी सीट के लिए भी पैर फैलाने के लिए और जगह दी गई है।

दिव्यांग यात्रियों की व्हील चेयर के लिए सुरक्षित स्थान का प्रावधान

नयी ट्रेन में जिन सुविधाओं में सुधार किया गया है उनमें शौचालय की बेसिन की गहराई को बढ़ाना शामिल है ताकि पानी बाहर नहीं छलके, शौचालय में बेहतर रोशनी के लिए 1.5 वॉट के बल्ब के स्थान पर 2.5 वॉट का बल्ब लगाया गया है, बेहतर पकड़ के लिए शौचालय के हैंडल में अधिक झुकाव और नल में बदलाव किया गया है।

नई सुविधाओं में दिव्यांग यात्रियों की व्हील चेयर के लिए सुरक्षित स्थान का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा पहले से बेहतर अग्नि संवेदक लगाए गए हैं।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 5:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement