facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पोलैंड के नए प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पद की शपथ ली

Advertisement

यूरोपीय संघ समर्थित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह वारसॉ में स्थित राष्ट्रपति भवन में हुआ। इसी के साथ ‘लॉ एंड जस्टिस पार्टी’ के आठ साल के शासन का अंत हो गया।

Last Updated- December 13, 2023 | 4:46 PM IST
Poland Prime Minister Donald Tusk

पोलैंड के नए प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बुधवार सुबह आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री साथ उनके कई मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली।

यूरोपीय संघ समर्थित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह वारसॉ में स्थित राष्ट्रपति भवन में हुआ। इसी के साथ ‘लॉ एंड जस्टिस पार्टी’ के आठ साल के शासन का अंत हो गया।

देश में 15 अक्टूबर को चुनाव हुआ था जिसमें कुछ दलों का समूह जीता था। अलग-अलग टिकट पर चुनाव लड़ने वाले इन दलों ने टस्क के नेतृत्व में एक साथ काम करने का संकल्प लिया था ताकि लॉ एंड जस्टिस पार्टी की सरकार द्वारा कथित रूप से नष्ट किए गए लोकतांत्रिक मानदंडों को फिर से बहाल किया जा सके।

टस्क और उनके मंत्री पोलैंड के झंडे के रंग (सफेद और लाल) से रंगी बस से राष्ट्रपित भवन पहुंचे और उन्होंने कहा, “ हम पोलैंड के लोगों के प्रति आभार जताते हैं।” टस्क की सरकार ने मंगलवार शाम को संसद में विश्वास मत जीता था।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement