facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Ram Mandir: अंबानी परिवार ने राम मंदिर ट्रस्ट को दिया 2.51 करोड़ रुपये का दान, जानें मुकेश अंबानी ने क्या कहा

रामलला के विराजमान होने के अवसर पर दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर 'एंटीलिया' को लाल रोशनी और 'जय श्री राम' के साथ रोशन किया गया।

Last Updated- January 23, 2024 | 4:48 PM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha: Atmosphere of enthusiasm in the industry; Anand Mahindra, Ambani or Adani, who said what? Ram Mandir Pran Pratishtha: उद्योग जगत में उत्साह का माहौल; आनंद महिंद्रा, अंबानी या अदाणी, किसने क्या कहा?

भारत और एशिया के सबसे अमीर लोगों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार ने राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया है।

ट्रस्ट ने बयान में कहा, “मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह पवित्र प्रयास, अयोध्या में राम मंदिर, गहरा सांस्कृतिक महत्व रखता है।”

परिवार संग प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल हुए मुकेश अम्बानी

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को देश में अपने सभी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की थी।

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी कल अपने बच्चों अनंत, आकाश और ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और आनंद पीरामल के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए।

22 जनवरी पूरे देश के लिए राम दिवाली: मुकेश अंबानी 

नीता अंबानी ने कहा, ”यह एक ऐतिहासिक दिन है”, वहीं मुकेश अंबानी ने कहा, ”आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।”

रामलला के विराजमान होने के अवसर पर दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को लाल रोशनी और ‘जय श्री राम’ के साथ रोशन किया गया।

रिलायंस के एमडी के आवास के अलावा, कई अन्य स्मारकों और सार्वजनिक संरचनाओं को रोशन किया गया। देश ने सोमवार को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाया।

इसके अलावा शनिवार को मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी भगवान राम की छवि और ‘जय श्री राम’ पाठ से रोशन नजर आया।

First Published - January 23, 2024 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट