facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर 75वीं गणतंत्र दिवस परेड शुरू, दिखेंगी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 16 झांकियां

Advertisement

परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की।

Last Updated- January 26, 2024 | 11:23 AM IST

Republic Day: देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभाल रहे हैं।

मेजर जनरल सुमित मेहता, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र परेड के सेकेंड-इन-कमांड हैं। परमवीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता परेड कमांडर के पीछे चल रहे हैं।

इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त), अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पीठावाला (सेवानिवृत्त), कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जसराम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।

परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है, जबकि अशोक चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी दिया जाता है।

परेड में सशस्त्र बल स्वदेश विकसित आयुधों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें मिसाइल प्रणाली, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली और बीएमपी-2 इन्फेंट्री लड़ाकू वाहन आदि मुख्य आकर्षण हैं।

पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हो रही है, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही हैं। इसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शृष्टि राव हैं।

पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की। परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की।

परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियां भाग ले रही हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां इसका हिस्सा बन रही हैं। गणतंत्र दिवस परेड की अवधि करीब 90 मिनट है।

Advertisement
First Published - January 26, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement