facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के बने साक्षी

मैक्रों ने गुरुवार को जयपुर में पीएम मोदी के साथ अनेक मुद्दों पर बातचीत की थी। परेड में फ्रांस के 95 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 30 सदस्यीय बैंड टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

Last Updated- January 26, 2024 | 11:55 AM IST

Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के मौके पर कर्तव्य पथ पर देश की आन, बान और शान को प्रदर्शित करने वाली परेड के साक्षी बने और इसी के साथ वह ऐसे वैश्विक नेताओं के समूह में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सात दशकों में देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व में शिरकत की है।

मैक्रों समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विदेशी राजनयिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भव्य सैन्य परेड और सांस्कृतिक झांकियां देखीं। यह छठी बार है जब फ्रांस के किसी नेता को गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने गुरुवार को जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अनेक मुद्दों पर बातचीत की थी। इस परेड में फ्रांस के 95 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 30 सदस्यीय बैंड टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। समारोह में दो राफेल लड़ाकू विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी शामिल होंगे।

भारत अपने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रति वर्ष वैश्विक नेताओं को आमंत्रित करता है। पिछले वर्ष इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने शिरकत की थी।

वर्ष 2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा वहीं 2018 में सभी 10 आसियान देशों के नेताओं ने समारोह में भाग लिया था।

First Published - January 26, 2024 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट